पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, खराब तबीयत के बाद AIIMS में थे भर्ती - Hindustan News

Breaking

A Big News Source

Saturday 24 August 2019

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन, खराब तबीयत के बाद AIIMS में थे भर्ती

Arun Jaithly Passed Away today

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। उन्होंने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह 66 साल के थे।


जेटली की तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। अपनी खराब सेहत के चलते उन्होंने सक्रिय राजनीति से खुद को दूर कर लिया था। हालांकि, वह राज्यसभा के सदस्य थे। जेटली का इलाज अमेरिका में हो चुका था। जेटली के निधन का समाचार पाकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। गत छह अगस्त को पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन हुआ।

No comments:

Post a Comment