दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस - Hindustan News

Breaking

A Big News Source

Saturday 20 July 2019

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

sheila dikshit ka nidhan
Sheila Dikshit
राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर आई है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का आज निधन हो गया है। शीला दीक्षित की उम्र 81 साल था।
वे 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं। इनकी तबियत कुछ वक्त से ठीक नहीं थी। इनका इलाज दिल्ली के Escort Hospital में चल रही थी और उन्होने उसी हॉस्पिटल में अपनी अंतिम सांस ली। वर्तमान वक्त में उनके पास कांग्रेस के दिल्ली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी थी और हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में वो उत्तर पूर्वी दिल्ली से चुनाव भी लड़ीं थी, मगर उन्हें सफलता नहीं मिली थी। शीला दीक्षित के दो बच्चे हैं, संदीप दीक्षित और बेटी लतिका सैयद, संदीप दीक्षित कांग्रेस से सांसद भी रह चुके हैं।

शीला दीक्षित का नाम कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शामिल था। शीला दीक्षित की सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे लेकिन उनके विरोधी भी वर्तमान दिल्ली के निर्माण में उनकी भूमिका को सराहते हैं। शीला दीक्षित साल 1984 से 1989 तक उत्तर प्रदेश के कन्नौज से सांसद रहीं। बतौर सांसद वह लोकसभा की एस्टिमेट्स कमिटी का हिस्सा भी रहीं। शीला दीक्षित के निधन पर पूरे देश के नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

No comments:

Post a Comment